-->
r

Terhubung

Translate

दर्दनाक सड़क हादसा, 8, लोगो की मौत

दर्दनाक सड़क हादसा, 8, लोगो की मौत

     दर्दनाक सड़क हादसा, 8, लोगो की मौत 
डेस्क रिपोर्ट। रतलाम का वाहन बेटमा के पास हृदयविदारक हादसे का शिकार हो गया।  घटना में आठ की मौत हो गई। वहीं एक घायल हुआ है। मृतक  में एक पुलिसकर्मी और एक महिला शामिल है।  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार बुधवार रात को  इंदौर अहमदाबाद रोड पर बेटमा के समीप दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इसमे एक रतलाम पासिंग MP 43 BD 1005 नंबर की बोलोरो वाहन  रोड पर खड़े डंपर में जा घुसा। टक्कर के बाद आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हुआ है। हादसे में आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई।

हादसे में  एक वृद्ध घायल है, जिसका नाम भोगों पिता दलसिंह सामने आया है। घायल  को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी  लोग बाग टांडा से गुना जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद जिस वाहन से कार टकराई थी, वो वाहन चालक भाग निकला। मृतक में शामिल एक शख्स कमलेश के पास से पुलिस का कार्ड भी मिला है। इसमें शिवपुरी में पोस्टिंग होने की बात सामने आई है। वाहन का चालक दुर्घटना के बाद घटनास्थल से फरार हो गया। आठ शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।  फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।


0 Response to "दर्दनाक सड़क हादसा, 8, लोगो की मौत "

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

एमडी ड्रग्स निकली यूरिया,अदालत का दरवाजा खटखटाया

                                                            एमडी ड्रग्स निकली यूरिया                                                        ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article