-->

Featured

Translate

होटल जहानुमा के मालिक ने गोली मारकर की आत्महत्या
f

होटल जहानुमा के मालिक ने गोली मारकर की आत्महत्या

                                    होटल जहानुमा के मालिक ने गोली मारकर की आत्महत्या

                                         

 

भोपाल। नवाब खानदान से ताल्लुक रखने वाले राजधानी के प्रतिष्ठित होटल जहानुमा के मालिक नादिर राशिद ने बुधवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह पिछले 6 माह से उनका डिप्रेशन में होना बताया जा रहा है। नादिर राशिद का डिप्रेशन का इलाज भी चल रहा था, लेकिन डिप्रेशन की बड़ी वजह पारिवारिक कलह भी सामने रही है। हालांकि मामला नवाब खानदान से ताल्लुक रखने वालों का होने और राजधानी के प्रतिष्ठित कारोबारी होने के कारण कोई खुलकर कुछ नहीं बोल रहा है। पुलिस भी मामला जांच में होने का हवाला दे रही है।

बताया जाता है कि नादिर राशिद बेगम सुरैय्या के बेटे थे। श्यामला हिल्स थाना पुलिस के अनुसार 65 वर्षीय नादिर राशिद श्यामला हिल्स क्षेत्र में बाल भवन विद्यालय के पास स्थित निवास पर दो बेटों और परिवार के साथ रहते थे। बुधवार सुबह 10 बजे नादिर ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी। नादिर का बीते 6 माह से डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। उनके दो बेटे हैं, अली और जफर। दोनों कारोबार संभालते हैं। उनकी पत्नी का नाम सोनिया बिब्बो है। नवाब खानदान से ताल्लुक होने के कारण महिलाओं को बिब्बो कहा जाता है।

पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नादिर राशिद की उम्र करीब 65 वर्ष से अधिक है। उन्होंने अपने कमरे में गोली मारी है। सुसाइड नोट अभी तक बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना स्थल का पुलिस अधिकारियों के साथ एफएसएल की टीम जांच कर रही है। नादिर खान के गोली मारकर आत्महत्या करने की सूचना जैसे ही लोगों को मिली, उनके चाहने वालों और परिचितों का घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। देखते ही देखते उनके निवास के बाहर सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए।

 

0 Response to "होटल जहानुमा के मालिक ने गोली मारकर की आत्महत्या"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article