-->

Translate

मंगलवार, 20 फ़रवरी 2024

फ़िल्मी स्टाइल में मारी गोली, कर्मचारी की मौत

                               फ़िल्मी स्टाइल में मारी गोली, कर्मचारी की मौत

                               

डेस्क रिपोर्ट। मनावर नगर पालिका में ऑफिस में कार्य कर रहे कर्मचारियों को एक व्यक्ति ने देसी कट्टे से गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर ही कार्यालय में हड़कंप मच गया। तत्काल कर्मचारियों को अस्पताल ले गएजहां पर उपचार के दौरान कर्मचारी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी की तलाश की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका कार्यालय जल एवं विद्युत विभाग में कार्यरत कर्मचारी महेंद्र उर्फ छोटू त्रिवेदी (50)  को मंगलवार 11:30 से 12:00 बजे के आसपास नरेंद्र  नामक व्यक्ति देसी कट्टा लेकर आया और आवक जावक विभाग में बैठे छोटू त्रिवेदी पर देसी कट्टे से गोली चलाई। अन्य कर्मचारी हक्के बक्के रह गए। शोर मचाने पर नरेंद्र भाग गया।  घटना में छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस साथी कर्मचारी तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गए।  गोली छोटू त्रिवेदी  के सीने में लगी थी। उपचार के दौरान मौत हो गई।। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची जहां प्रत्यक्ष दर्शियों के बयान लेकर जांच की जा रही है।

                                                    बेटे को निकालने के कारण था नाराज 

नरेंद्र का बेटा कृष्णा आउटसोर्स के तहत नगर पालिका में कार्यरत था।  पिछले साल उसे किन्हीं कारण से निकाल दिया गया था। इसी बात से नरेंद्र महेंद्र से नाराज था।  इनके बीच में पहले विवाद भी हुए। मंगलवार को आक्रोशित नरेंद्र ने महेंद्र के सीने पर गोली चला दी।

 

Featured post

​मामूली विवाद, चाकू चले, दो की मौत

      ​मामूली विवाद, चाकू चले, दो की मौत रतलाम।  शहर की रेलवे कॉलोनी में रविवार रात बदमाशों ने तीन युवकों पर जानलेवा हमला कर दिय...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article