-->
r

Terhubung

Translate

नेता की पत्नी को लगाया चौदह लाख रु. का चूना

नेता की पत्नी को लगाया चौदह लाख रु. का चूना

                                   नेता की पत्नी को ठग महिला ने लगाया चौदह लाख रु. का चूना

                                         

  

जावरा ठग महिला ने पूजा पाठ करके गहने डबल करने के नाम पर पिपलौदा रोड निवासी सत्तर वर्षीय वृद्धा के लाखों रुपए का चूना लगा दिया। ठग महिला ने पन्द्रह दिनों के भीतर करीब बीस तोले वजनी सोने के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। जावरा की औद्योगिक क्षेत्र पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सूत्रों के अनुसार पिपलौदा रोड स्थित अम्बिका धामेडी हाउस निवासी भेरुलाल पाटीदार (70) की पत्नी श्रीमती संपत बाई आमतौर पर दिन में घर में अकेली रहती है। शांताबाई नामक एक महिला ने संपत बाई को अपनी बातों के जाल में उलझाया और पूजा पाठ करके संपत बाई को गहने दुगुने करने का लालच दिया। संपत बाई, ठगोरी शांताबाई की बातों में गई और पूजा पाठ करके गहने दुगुने करवाने के लिए तैयार हो गई। आरोपी शांताबाई 7 फरवरी से 23 फरवरी के दौरान कई बार दोपहर के समय संपतबाई के घर आई और इस दौरान हर बार वह नगद रुपए या गहने लेकर जाने लगी।

करीब पन्द्रह दिनों के भीतर वह संपत बाई से करीब एक लाख रु. नगद और बीस तोले सोने के गहने ले गई। इस तरह उसने संपतबाई को लगभग चौदह लाख रु. का चूना लगा दिया। बाद में जब संपत बाई के पति भेरुलाल पाटीदार को इस बात की जानकारी मिली उन्होने पुलिस के पास पंहुच कर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पर अज्ञात महिला के खिलाफ धोखाधडी का प्रकरण दर्ज किया गया है।

0 Response to "नेता की पत्नी को लगाया चौदह लाख रु. का चूना"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

सगाई टूटने से नाराज युवक की धमाल

       सगाई टूटने से नाराज युवक की धमाल                              रतलाम । परिवार ने अपनी बेटी की सगाई की चर्चा एक व्यक्ति से ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article