-->

Translate

गुरुवार, 29 फ़रवरी 2024

पिकअप वाहन पलटने से 14 की मौत 20 घायल

 पिकअप वाहन पलटने से 14 की मौत 20 घायल 

डेस्क रिपोर्ट। डिंडोरी में पिकअप वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत की खबर हे। 20 लोग घायल हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा में भर्ती कराया गया है। वाहन में लगभग 45 लोग सवार थे। हादसा बिछिया थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के तीन से चार बजे के बीच हुआ। मृतकों में 6 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं। सभी की उम्र 16 से 60 वर्ष के बीच बताई जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार ग्रामीण अमाही देवरी गांव से मंडला जिले के मसूर घुघरी गांव चौक के कार्यक्रम के लिए गए थे। लौटते समय पिकअप MP20 GB4146 अनियंत्रित होकर पलटी और 20 फीट नीचे खेत में जा गिरी। घटना की सूचना मिलने पर कलेक्टर विकास मिश्रा, एसपी अखिल पटेल शहपुरा अस्पताल पहुंच गए। कलेक्टर ने डिंडौरी आरटीओ को भी तलब किया है। जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग की वेबसाइट पर पिकअप का बीमा अगस्त 2021 तक ही था। फिटनेस सितंबर 2022 में खत्म हो गया था।

Featured post

अनैतिक कृत्य करने वाले अड्डे पर दबीश

    अनैतिक कृत्य करने वाले अड्डे पर दबीश रतलाम । शहर के औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने अनैतिक कृत्य करने वाले अड्डे पर दबीश देकर...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article