-->
r

Terhubung

Translate

अपराधी गतिविधियों में लिप्त 34 आरोपियों को  किया जिला बदर

अपराधी गतिविधियों में लिप्त 34 आरोपियों को किया जिला बदर

                            अपराधी गतिविधियों में लिप्त 34 आरोपियों को  किया जिला बदर

                                           

 
रतलाम। पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर कलेक्टर सूर्यवंशी ने लोक शांति अपराधी गतिविधियों पर नियंत्रण सुरक्षा की दृष्टि से मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत आरोपियों को 1 वर्ष के लिए जिला बदर किया है

निर्वाचन 2023 को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर  ने आपराधिक गतिविधियों में संलग्न राहुल सूर्यवंशी, विश्वनाथ प्रताप सिंह, सलमान खान सहित 34 आरोपियों को जिला बदर किया है। सभी आरोपी पांच जिलों की राजस्व सीमा में 1 साल तक प्रवेश नहीं कर सकेंगे। जिला बदर की कार्रवाई में सर्वाधिक लोग आलोट थाना क्षेत्र के हैं।

कार्रवाई में पुलिस थाना माणक चौक क्षेत्र के साबिर, दिलीप उर्फ कालू मसरूर खान, दीपक कसेरा, दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र के सद्दाम उर्फ बोबढ़िया, दीपू उर्फ दीपक गब्बू उर्फ रमन पटेल। पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र के इरफान उर्फ टीनू, हेमंत उर्फ चच्चु पुरी। थाना जावरा शहर के जितेंद्र उर्फ जैकी। पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा के विष्णु उर्फ रजाक, जगदीश उर्फ देसिया। पुलिस थाना आलोट के गोवर्धन सिंह, सुरेश, वाहिद मोइन खान, सुनील उर्फ प्रभु लाल, धारा सिंह, फकीरा उर्फ फकीरचंद, कृष्णपाल सिंह, बद्रीलाल, कमलेश। पुलिस थाना सरवन के शंकर मईडा, शंकर मईडा, हिम्मत निनामा। पुलिस थाना पिपलोदा के सलमान खान। पुलिस थाना बिलपांक इरफान खान। पुलिस थाना ताल के राहुल सूर्यवंशी। पुलिस थाना  बाजना के विश्वनाथ प्रताप सिंह। पुलिस थाना शिवगढ़ के नासिर खा। पुलिस थाना कालूखेड़ा के दिलावर खा।

जिन अपराधियों पर जिला बदर की कार्रवाई हुई है, वह उज्जैन, आगर, धार, झाबुआ, मंदसौर जिले की राजस्व सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

 

 

0 Response to "अपराधी गतिविधियों में लिप्त 34 आरोपियों को किया जिला बदर"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

फायरिंग घटना के 5,आरोपी गिरफ्तार

      फायरिंग घटना के 5,आरोपी गिरफ्तार  रतलाम । सैफी नगर में हुई जानलेवा फायरिंग की घटना का रतलाम पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हु...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article