-->

Translate

बुधवार, 4 अक्टूबर 2023

मामूली विवाद पर जान गवां कर चुकाई कीमत

                                            मामूली विवाद पर जान गवां कर चुकाई कीमत  

                                           

रतलाम आजकल युवाओ की सहनशीलता कितनी कमज़ोर हो गई हे, इसका परिणाम आज युवा को अपनी जान गवां कर चुकाना पड़ी, गाड़ी अड़ने की मामूली बात पर हुए विवाद में 17 वर्षीय नाबालिग की हत्या कर दी गई।

जानकारी के अनुसार घटना बीती रात 80 फीट रोड सैलाना मार्ग क्षेत्र की है। यहां 17 वर्षीय विनोद पांचाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बड़ी बात यह की हत्या करने वाले आरोपी भी नाबालिग हैं, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार किशोर का दो दिन पहले गाड़ी अड़ने की बात पर आरोपियों से विवाद हुआ था। दोनों पक्षों की रंजिश चल रही थी।

बीती रात आरोपियों ने विनोद को बात करने के लिए 80 फीट रोड पर बुलाया और बातचीत के दौरान विवाद इतना बड़ा कि मुख्य नाबालिग आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर विनोद को चाकू मार कर मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर 17 वर्षीय विनोद पिता जगदीश पांचाल, निवासी महेश नगर खून में लथपथ था। पुलिस ने उससे पूछा आखिर किसने घटना को अंजाम दिया है, उसने पांच किशोरों के नाम बताएं। विनोद को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

 

 


Featured post

दर्दनांक हादसा, पांच लोग जिंदा जले

     दर्दनांक हादसा, पांच लोग जिंदा जले अलवर।  राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार-गुरुवार की दरमियान...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article