-->
r

Terhubung

Translate

दो युवकों में विवाद, कुल्हाड़ी से किया हमला

दो युवकों में विवाद, कुल्हाड़ी से किया हमला

                                     दो युवकों में विवाद, कुल्हाड़ी से किया हमला 

                                          

डेस्क रिपोर्ट। आजकल बे - रोज़गारी और गन्दी राजनीती ने युवाओ को हाइपर कर रखा हे, हर युवा या तो रोज़गार को लेकर परेशान हे या राजनीती में नामको लेकर बिना सोचे समझे घुस्से में कानून अपने हाथ में ले लेता हे, ऐसा ही मामला आज उज्जैन में अतिवृष्टि से हुई नुकसानी के सर्वे की बात पर दो युवकों में विवाद हो गया। एक ने दूसरे पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। आरोपी युवक फरार बताया जा रहा है। 

दरअसल 15 से 17 सितंबर के बीच हुई तेज बारिश से शहर में बनी जलभराव से हुई आर्थिक क्षति का सर्वे किया जा रहा था। इसी बात पर 2 युवकों के बीच कहासुनी हो गई और कुल्हाड़ी चल गई। एक युवक घायल हुआ है। पुलिस ने हमला करने वाले के खिलाफ धारा 324, 294, 506 का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

जानकारी के अनुसार नीलगंगा थाना क्षेत्र का न्यू सुदर्शन नगर बारिश के चलते सबसे अधिक डूबा था। कॉलोनी से 600 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया था। यहां घरों में 6 से 7 फीट तक पानी भरा था। जलभराव का सर्वे करने के लिए कुछ लोग पहुंचे थे। जिन्हें शुभम पिता जितेन्द्र माली (27) निवासी अयोध्या बस्ती शाजापुर हाल मुकाम न्यू सुदर्शन नगर लोगों के घरों में भराए पानी की जानकारी दे रहा था। जिसको लेकर कॉलोनी में रहने वाले पप्पू जैन ने कहा कि इसे कुछ पता नहीं है, इसी बता पर दोनों के बीच विवाद हो गया। सर्वे टीम के जाते ही पप्पू ने शुभम के साथ गाली-गलौच करना शुरू कर दिया और कुल्हाड़ी से वार कर दिया। घटनाक्रम के बाद नीलगंगा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया और बयान दर्ज कर पप्पू जैन के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है। उसके परिजनों से पूछताछ कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

0 Response to "दो युवकों में विवाद, कुल्हाड़ी से किया हमला "

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

क्रेडिट कार्ड की उपयोगिता

         क्रेडिट कार्ड के फायदे ओर नुकसान                                डेस्क रिपोर्ट । आज के समय में क्रेडिट कार्ड केवल भुगतान...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article