-->

Translate

रविवार, 13 मार्च 2022

चिटफंड कंपनियों के खिलाफ तेज होगा अभियान

                                                चिटफंड कंपनियों पर कार्रवाई की खबर

                                     

डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में निवेशकों को झांसा देकर ठगने वाली चिटफंड कंपनियों के खिलाफ एक बार फिर बड़े पैमाने पर कार्रवाई की खबर आ रही हे। गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश भर में चिटफंड कंपनियों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया गया है, इसको और तेज़ किया जाएगा। पिछले डेढ़ वर्ष में की गई कार्रवाई में एक हजार से अधिक लोगों को आरोपित बनाकर उनसे 207 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली कर निवेशकों को लौटाए गए हैं। इस दौरान कई चिटफंड कंपनियों की संपत्ति कुर्क की गई। प्रदेश के कई जिलों में चिटफंड कंपनियों ने लोगों को कई गुना मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये का निवेश करवाया था। कंपनियों ने गांवगांव तक अपने एजेंट नियुक्त किए और निवेश की रकम लेकर कंपनियां बंद कर दीं।

जानकारी के अनुसार शिकायतों के आधार पर पुलिस ने वर्ष 2020 में 222 प्रकरण में 915 और 2021 में 413 लोगों को आरोपित बनाया और उनके खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न् धाराओं में केस दर्ज किया। इस दौरान चिटफंड कंपनियों ने निवेशकों को 207 करोड़ रुपये से अधिक लौटाए। एक बड़ी कंपनी सहारा इंडिया द्वारा भी प्रदेश में 618 करोड़ स्र्पये निवेशकों को लौटाए गए हैं। सीएम ने दिए हैं सख्त निर्देश गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी समीक्षा बैठकों में चिटफंड कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बताया गया है कि अब प्रतिमाह चिटफंड कंपनियों पर की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री की कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस में हर बार इसकी प्रगति रिर्पोट की समीक्षा की जा रही है।

अब तक इन कंपनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

- सागर जिले की सागर के्रडिट कोआपरेटिव सोसायटी की 40.41 हेक्टेयर भूमि कुर्की का आदेश।

- रीवा जिले की सांई प्रकाश प्रापर्टी लिमिटेड की 42 एकड़ जमीन कुर्क करने का आदेश पारित।

- मंदसौर जिले की हलधन रियल्टी इंडिया लिमिटेड की डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने का आदेश पारित।

- ग्वालियर जिले की सक्षम डेयरीज और सन इंडिया प्रा.लि. की चार करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने का आदेश पारित।

- देवास जिले की मालवांचल कंपनी की 11 करोड़ की संपत्ति कुर्क। 29 जनवरी को इस संपत्ति की नीलामी की तारीख तय की गई है।

- नीमच जिले की फ्यूचर मेकर लाइफ केयर प्रा.लि. कंपनी के साढ़े पांच करोड़ रुपये फ्रीज।

- बड़वानी जिले की बीएन गोल्ड, आरकेआर, गुरु सांई रियल एस्टेट कंपनी की 5 करोड़ 47 लाख स्र्पये मूल्य की संपत्ति कुर्क करने का आदेश पारित।

 



Featured post

ज़रा याद करो इनकी कुर्बानी.....

        इस शख्सियत को भुला न पाओगे डेस्क रिपोर्ट । जंग-ए-आज़ादी की सबसे बड़ी तहरीकों में से एक रेशमी रुमाल तहरीक शुरू करने वाले...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article