-->

Translate

मंगलवार, 8 मार्च 2022

चेन व मंगलसूत्र लूटने वाले तीन बदमाश धराये

                                         चेन व मंगलसूत्र लूटने वाले तीन बदमाश धराये 

                                           

इंदौर। राह चलती महिलाओं से चेन मंगलसूत्र लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपीयो के कारण राजेंद्र नगर, अन्नपूर्णा और द्वारकापुरी थाना की पुलिस बहुत परेशान थी। पुलिस ने लूटेरों से माल खरीदने वाले सुनार को भी हिरासत में ले लिया है। आरोपीयो का नाम कनिष्क पंथी, मयंक और पीयूष है। बदमाशों ने शनिवार दोपहर सारनाथ कॉलोनी निवासी ममता विजय माली से केशरबाग रोड़ पर सोने की चेन छीनी थी।

पुलिस ने घटनास्थल से आरोपितों के सीसीटीवी फुटेज जुटाए और रविवार शाम कनिष्क को उस वक्त पकड़ लिया जब वह पटना भागने की तैयारी में था। पूछताछ में उसने पीयूष और मयंक का नाम कबूल लिया। सोमवार शाम पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।वही आरोपीयो ने लूटे आभूषण हर्ष नामक सुनार को बेचना बताया

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपीयो ने द्वारकापुरी, अन्नपूर्णा और राजेंद्र नगर की वारदातें कबूल कर ली है। आरोपित भंवरकुआं क्षेत्र में वारदात करने गए थे लेकिन घटना स्थल स्पष्ट होने से फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। आरोपित कनिष्क पूर्व में भी चेन लूटने के मामले में अन्नपूर्णा थाना में गिरफ्तार हो चुका है। जमानत पर रिहा होने के बाद वह दोबारा वारदातें करने लगा था। आरोपीयो ने नशे के लिए वारदात करना कबूल किया है।


Featured post

भोजशाला में पूजा ओर नमाज दोनों -- सुप्रीम कोर्ट

      भोजशाला में पूजा ओर नमाज दोनों                  सुप्रीम कोर्ट के निर्देश डेस्क रिपोर्ट । मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article