-->
r

Terhubung

Translate

रफ़्तार ने फिर मचाया आतंक ,तीन महिलाए गंभीर

रफ़्तार ने फिर मचाया आतंक ,तीन महिलाए गंभीर

                            तेज रफ्तार कार ने चार महिला आरक्षकों को मारी टक्कर

                                         
डेस्क रिपोर्ट। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हुआ। हादसे में एक तेज रफ्तार कार ने चार महिला आरक्षकों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायलों में से तीन की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है।


                                                फिल्म देखकर लौट रही थीं आरक्षक

शहर के टीटी नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक चैन सिंह रघुवंशी ने शनिवार को हादसे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात करीब 12.30 बजे चार महिला आरक्षक ड्यूटी खत्म होने के बाद टॉकीज में फिल्म देखकर पैदल वापस लौट रही थीं। इसी दौरान देर रफ्तार कार ने उन्हें डिपो चौराहे के पास टक्कर मार दी। 

                                                           ट्रांसफर होकर आई हैं भोपाल

हादसे में घायल चारों महिला आरक्षकों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि महिला आरक्षक हाल ही में स्थानांतरित होकर भोपाल आयी थीं। यह सभी फिलहाल यहां ट्रैफिक थाने में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।


0 Response to "रफ़्तार ने फिर मचाया आतंक ,तीन महिलाए गंभीर"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, तांत्रिक समेत 3 गिरफ्तार

  जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, तांत्रिक समेत 3 गिरफ्तार                                                             ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article