-->

Translate

शनिवार, 26 फ़रवरी 2022

दो निजी मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस की 50-50 सीटें बड़ी

                                    दो निजी मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस की 50-50 सीटें बड़ी

                                             
भोपाल दो निजी मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस की 50-50 सीटें बढ़ गई हैं। एलएन मेडिकल में एमबीबीएस की सीटें 150 से 200 हो गई हैं। इसी तरह से पीपुल्स मेडिकल कालेज और इंदौर के अरविंदो मेडिकल कालेज में भी 50 सीटें बढ़कर 200 हो गई हैं। साथ ही इंदौर के एलएनसीटी मेडिकल कालेजों को भी 150 सीटों में दाखिले की अनुमति नेशनल मेडिकल कमीशन से मिली है। बढ़ी हुई सीटों को एक मार्च से शुरू हो रही दूसरे चरण की काउंसलिंग में शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही इस साल प्रदेश् के 11 सरकारी और 13 निजी मिलाकर 24 कालेजों में दाखिला हो रहा है। निजी कालेजों में एमबीबीएस की सीटें 1900 और सरकारी कालेजों में 2055 सीटें है

                                   स्नातकोत्तर का दूसरे चरण की सीटों का आवंटन टला 

जानकारी के अनुसार प्रदेश के निजी और सरकारी मेडिकल कालेजों में स्नातकोत्तर (एमडी/एमएस एमडीएस) में दाखिले लिए दूसरी चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया में 26 फरवरी को सीट आवंटन किया जाना था, लेकिन इसे टाल दिया गया है। इसकी वजह यह कि आल इंडिया कोटे की दूसरी चरण में आवंटित सीटों में दाखिले की तारीख 27 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। यह सीटें खाली रहने पर इन्हें स्टेट कोट से भरा जाता है, इसलिए स्टेट कोटे की सीटों के लिए काउंसलिंग बढ़ाई गई है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के परिपालन में यह भी तय किया गया है कि जिन उम्मीदवारों को आल इंडिया कोटे से पहले या दूसरे चरण में सीटें आवंटित की जा चुकी हैं, उन्हें स्टेट कोटे की दूसरे या आगे के चरणों में सीट आवंटित नहीं की जाएगी।

                                        स्नातक के दूसरे चरण का काउंसलिंग कार्यक्रम

- सीट चार्ट जारी करना -- एक मार्च

-च्वाइस फिलिंग--एक से तीन मार्च

सीट आवंटन -- सात मार्च

आवंटित कालेजों में दाखिला -- 8 से 14 मार्च

मापअप राउंड-- नए पंजीयन( 8 से 14 मार्च)

मापअप राउंड की खाली सीटों की जानकारी- 15 मार्च

सीट आवंटन-23 मार्च

वर्जनकाउंसलिंग में एक नया कालेज शामिल होने के साथ ही तीन कालेजों में सीटें भी बढ़ी हैं। इस तरह पहले 1600 एमबीबीएस सीटें निजी कालेजों में थी जो अब 1900 हो गई हैं।

 


Featured post

आर्म्स दुकान में धमाका, 3 लोग झुलसे

    आर्म्स दुकान में धमाका, 3 लोग झुलसे रतलाम । शहर के चांदनी चौक क्षेत्र में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बंदूक (आर...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article