Translate
मंगलवार, 24 अगस्त 2021
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक
हैकरों ने पोर्न
वीडियो किए अपलोड
इंदौर।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट को हैक करने का मामला
सामने आया है। चाईना के हैकरों ने वेबसाइट को हैक कर उसमें अश्लील वीडियो
अपलोड कर दिए। सूत्रो के अनुसार मामले सामने आते ही
विश्वविद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया। डीएवीवी प्रबंधन को जब इसकी जानकारी
लगी तो प्रबंधन ने वेबसाइट के उस पेज को डिसेबल कर दिया साथ ही सायबर सेल
में मामले की शिकायत की है। चाईना के हैकरों ने वेबसाइट के 16 नंबर
पेज पीजी डिप्लोमा योगा थैरेपी पेज को हैक कर उसमें अश्लील वीडियो अपलोड कर
दिये। वेबसाइट का 16 नंबर
पेज खोलने
पर चायनीज भाषा मे खुल रहा है और उसमें चाईनीज भाषा में कुछ लिखा हुआ आ
रहा है। वेबसाइट का पेज डिसेबल करने के बाद अब विश्वविद्यालय प्रबंधन एक्सपर्ट
की मदद से उसमें कई तरह के फेरबदल कर सिक्योरिटी बढ़ा रहा है।
Featured post
कांग्रेस की जन आक्रोश रैली....
कांग्रेस की जन आक्रोश रैली रतलाम । नगर निगम के 07 अप्रैल 2026 को होने वाले सम्मेलन के एक दिन पहले कांग्रेस ने जन आक्...