-->

Translate

बुधवार, 31 मई 2023

दर्दनाक हादसा, चार लोग जिंदा जले

       दर्दनाक हादसा, चार लोग जिंदा जले
डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के हरदा जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में चार लोग जिंदा जल गए। टिमरनी थाना क्षेत्र में नौसर गांव के पास तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई। कार में बैठे लोगों को बाहर निकलने का भी मौका नहीं मिला। मृतकों में एक महिला भी शामिल है।

जानकारी के मुताबिक, कार की स्पीड काफी ज्यादा थी। अचानक उसका टायर फट गया और अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। पेड़ से टकराते ही कार में आग लग गई। कार में सवार चार लोग जिंदा जल गए। सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि कार में बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी में बैठे लोगों को निकलने का मौका भी नहीं मिला। मृतकों की उम्र 25 से 30 साल के बीच थी। मृतकों के नाम भी सामने आए हैं। सभी ग्राम बरकला चारखेड़ा जिला हरदा के निवासी थे। अखिलेश पिता महेश कुशवाहा, राकेश पिता महेश कुशवाहा, शिवानी पति राकेश कुशवाहा और आदर्श पिता गोलू चौधरी बताए जा रहे हे।

Featured post

एम डी बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश

      एम डी बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश  रतलाम।  पुलिस ने अंतरराज्यीय सिंथेटिक ड्रग (MD/MDMA) बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article