-->

Translate

मंगलवार, 24 अगस्त 2021

ब्लैकमेंलिग के आरोपी ने कोर्ट में किया संरेडर

 

    ब्लैकमेंलिग के आरोपी ने कोर्ट में किया संरेडर

         पुलिस रिमांड मिला, खुल सकते हे, कई राज

             वीडियो मे भाजपा नेता पर लगाए गंभीर आरोप 

                          


जावरा। युवती से दुष्कर्म और आपत्तिजनक फोटो खींचकर करोड़ो रुपए की ब्लैकमेलिंग के बहुचर्चित मामले के मुख्य  आरोपित निशित बाफना ने आज मंगलवार को जावरा कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट से पुलिस को 28 अगस्त तक आरोपी का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस पूछताछ में इस मामले से जुड़े और खुलासे होने की संभावना है। वही सोशल मीडिया पर वीडियो वाइरल कर आरोपी ने भाजपा नेताओ पर कई गभीर आरोप लगाए हे ।

 पिछले माह जावरा  शहर पुलिस थाने अंतर्गत ब्लैकमेलिंग कर दुष्कर्म और करोड़ों रुपए ऐंठने का मामला सामने आया थाजिसमें आरोपित युवक पर पीड़ित युवती से 1 करोड़ से ज्यादा की नकदी , 3.5 किलो सोना और 15 किलो चांदी के जेवरात ब्लैकमेंलिंग कर ऐंठने का आरोप है । बताया जा रहा है कि  इंदौर में पढ़ाई के दौरान आरोपित युवक की दोस्ती पीड़िता से हुई थी। जिसके बाद आरोपी निशीत  ने युवती के साथ दुष्कर्म कर उसके आपत्तिजनक फोटो खींच लिए थे। जिससे ब्लैकमेल कर उसने युवती से कई बार दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसी के रुपए से निशीत  ने इंदौर की  होटल में रूम बुक कर उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं ब्लैकमेलिंग का राज नहीं खुल जाए इसलिए आरोपित ने युवती पर दबाव बनाकर उसे सिखाया कि वह उसके परिवार को तंत्र मंत्र से रुपए और जेवर दोगुना करने का झांसा दे। जिसके बाद युवती ने अपने रिश्तेदारों से भी गहने और रकम अपने घर कि तिजोरी में रखवाए। जब जरुरत पढने पर परिजनों ने तिजोरी खोली तो वे खाली तिजोरी देखकर दंग रह गए। जब उन्होंने युवती से पूछताछ की तो सारे मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद युवती की शिकायत पर जावरा शहर थाना पुलिस ने आरोपित निशीत  के खिलाफ दुष्कर्म  सहित विभिन्न धाराओ में मामला दर्ज कर किया था ।

 

 

Featured post

कांग्रेस की जन आक्रोश रैली....

            कांग्रेस की जन आक्रोश रैली रतलाम । नगर निगम के 07 अप्रैल 2026 को होने वाले सम्मेलन के एक दिन पहले कांग्रेस ने जन आक्...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article