-->

Translate

मंगलवार, 24 अगस्त 2021

रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर रंगे हाथों गिरफ्तार

 

              रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर रंगे हाथों गिरफ्तार

            लोकायुक्त की कार्रवाई

           
भोपाल एमपी में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पर लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। सूत्रो की माने तो गिरफ्तार किये गए सब इंस्पेक्टर का नाम प्रकाश सिंह राजपूत है। जो कि भोपाल के मिसरोद थाने में पदस्थ है। बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर ने एक मामले में जमानत के लिए आरोपी के परिवार से 10 हजार रूपए की मांग की थी। मामले में आरोपी के परिवार से लोकायुक्त से इसकी शिकायत की। जिसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी को रिश्वत लेते हुए वीआईपी रोड के गोहर महल में रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

Featured post

कांग्रेस की जन आक्रोश रैली....

            कांग्रेस की जन आक्रोश रैली रतलाम । नगर निगम के 07 अप्रैल 2026 को होने वाले सम्मेलन के एक दिन पहले कांग्रेस ने जन आक्...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article