रिश्वत लेते रंगे हाथों धराया पटवारी
रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धराया पटवारी
नीमच। रिश्वतखोरों के खिलाफ लोकायुक्त का एक्शन जारी है। इस बार फिर नीमच जिले के मनासा तहसील अंतर्गत ग्राम खानखेड़ी के पटवारी जितेश मराठा को लोकायुक्त ने धर दबोचा टीम ने पटवारी को 2,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। यह पूरी राशि पटवारी ने अपनी मोटरसाइकिल के बैग में रखवाई थी, जिसे टीम ने मौके से बरामद कर लिया।
अतिक्रमण दर्ज करवाने के बदले मांगी रिश्वत
जानकारी के मुताबिक, ग्राम खानखेड़ी निवासी शिकायतकर्ता तेजूदास बैरागी पिता ओमप्रकाशदास बैरागी ने 12 नवंबर 2026 को लोकायुक्त उज्जैन के एसपी विनोद कुमार दीक्षित से शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया था कि प्लॉट का अतिक्रमण दर्ज करवाने के बदले पटवारी जितेश मराठा प्रति प्लॉट 8 हजार रुपये के हिसाब से कुल 16 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।
लोकायुक्त ने जाल बिछाकर उसे धर दबोचा
आवेदक द्वारा मिन्नतें करने के बाद पटवारी 10 हजार रुपये लेने पर राजी हुआ और उसी वक्त 3 हजार रुपये ऐंठ लिए। शुक्रवार (20 नवंबर 2026) को बची हुई रकम में से एक प्लॉट के हिसाब से 2 हजार रुपये लेते वक्त लोकायुक्त की टीम ने जाल बिछाकर उसे धर दबोचा। यह कार्रवाई लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देशन, डीआईजी मनोज कुमार सिंह और एसपी विनोद कुमार दीक्षित के मार्गदर्शन में की गई। ट्रैप टीम में डीएसपी दिनेशचंद पटेल, निरीक्षक हीना डावर, प्रधान आरक्षक हितेश ललावत, प्रधान आरक्षक कन्हैयालाल धनगर, आरक्षक शिव कुमार शर्मा और आरक्षक मोहम्मद इसरार शामिल रहे।

0 Response to " रिश्वत लेते रंगे हाथों धराया पटवारी "
Post a Comment