-->
r

Terhubung

Translate

सरकारी नौकरी में 2,बच्चों की शर्त खत्म

सरकारी नौकरी में 2,बच्चों की शर्त खत्म

   सरकारी नौकरी में 2,बच्चों की शर्त खत्म

डेस्क रिपोर्ट।  मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव की अध्यक्षता में मंदसौर के गांधी सागर में हुई कैबिनेट की बैठक में मध्य प्रदेश सिविल सेवा (सेवा की सामान्य शर्तें) नियम 1961 के प्रविधान में संशोधन करने का निर्णय लिया गया।

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए दो बच्चे से अधिक होने पर भी सरकारी नौकरी की पात्रता रहेगी। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की अध्यक्षता में बुधवार को मंदसौर के गांधी सागर में हुई कैबिनेट की बैठक में मध्य प्रदेश सिविल सेवा (सेवा की सामान्य शर्तें) नियम 1961 के प्रावधान में संशोधन करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही मध्य प्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के तहत शासकीय सेवक के दो से अधिक बच्चे होने को कदाचार की श्रेणी में रखे जाने संबंधी प्रावधान में भी संशोधन किया जाएगा यानी जिनके 26 जनवरी 2001 या उसके बाद तीसरी संतान हुई है, वह सेवा के लिए अपात्र नहीं माना जाएगा।

मध्य प्रदेश में 26 जनवरी 2001 से यह प्रविधान है कि तीसरा बच्चा होने पर सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। साथ ही जो पहले से नौकरी में होंगे और निर्धारित अवधि के बाद तीसरी संतान होने पर सेवा समाप्त कर दी जाएगी। इसके कारण कई लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा। यह प्रावधान तब किया था, जब प्रजनन दर अधिक थी। सितंबर 2025 में जारी सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) बुलेटिन 2023 के अनुसार मध्य प्रदेश की सकल प्रजनन दर (टीएफआर) 2.4 है, यानी एक दंपती औसतन 2.4 बच्चे पैदा रहा है। हालांकि, शहरी क्षेत्र में यह दर 1.8 और ग्रामीण क्षेत्र की 2.6 है। भारत की टीएफआर 1.9 है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ इस तरह का प्रावधान नियम संशोधित करके हटा चुके हैं। बता दें, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत प्रजनन दर के हवाले से लगातार तीन बच्चों की बात उठा रहे हैं।

प्रदेश में स्कूल, उच्च, चिकित्सा शिक्षा सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों को नए प्रावधान का लाभ होगा। दरअसल, वर्तमान प्रावधान के कारण कई कर्मचारी नौकरी के लिए अपात्र हो गए और उनकी सेवाएं समाप्त हो गईं। हालांकि, जिन कर्मचारियों पर कार्रवाई हो चुकी है, उन्हें नए प्रावधान से कोई राहत नहीं मिलेगी क्योंकि निर्णय को पुरानी तिथि से लागू नहीं किया जाएगा।

0 Response to "सरकारी नौकरी में 2,बच्चों की शर्त खत्म"

Post a Comment

Featured post

सरकारी नौकरी में 2,बच्चों की शर्त खत्म

   सरकारी नौकरी में 2,बच्चों की शर्त खत्म डेस्क रिपोर्ट ।  मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव की अध्यक्षता में मंदसौर के गांधी सागर में हु...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article