-->
r

Terhubung

Translate

 धमकी भरा संदेश, परिणाम निलंबन

धमकी भरा संदेश, परिणाम निलंबन

     धमकी भरा संदेश, परिणाम निलंबन

रतलाम। सरकारी वॉट्सएप ग्रुप में चुनौती भरे और धमकी भरे संदेश पोस्ट करना पिपलौदा तहसील में पदस्थ सहायक वर्ग-3 कर्मचारी को भारी पड़ गया। कार्यालयीन संवाद की मर्यादा तोड़ने और सरकारी सेवा की गरिमा के प्रतिकूल संदेश प्रसारित करने के आरोप में कलेक्टर अजय कटेसरिया ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रशासन ने इस मामले को अनुशासनहीनता, कदाचरण और घोर लापरवाही की श्रेणी में माना है।

कलेक्टर के आदेश के अनुसार, पुष्पेंद्र बॉस ने आधिकारिक वॉट्सएप ग्रुप में अलग-अलग समय पर ऐसे संदेश पोस्ट किए, जिनकी भाषा उत्तेजक, चुनौतीपूर्ण और धमकी भरी थी। संदेशों में उन्होंने लिखा, ‘अंतिम अब प्रहार है, युद्ध आर-पार है... मैं भी पुष्पेंद्र बोस हूं... बाहर का व्यक्ति यहां राज करने की कोशिश करेगा... नौकरी रहेगी तो विरोध संभव है, वरना जय हिंद, जय भारत।’

जानकारी के अनुसार एक अन्य संदेश में उन्होंने लिखा, ‘तुम्हारी दिवाली अगर खत्म हो गई है तो मैं धमाके शुरू करूंगा। 13 दिन में एक विकेट उड़ेगा... जो उखाड़ सकते हो उखाड़ लो, खुला चैलेंज।’ सरकारी कार्यालय के आधिकारिक संवाद समूह में इस तरह की भाषा के इस्तेमाल को प्रशासन ने गंभीरता से लिया। कर्मचारी के इन संदेशों को शासकीय सेवा की मर्यादा और आचरण के विपरीत माना गया। आदेश में उल्लेख किया गया है कि संबंधित कर्मचारी का आचरण मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम के नियम 3(1)(i) के अनुरूप नहीं पाया गया। उनके कृत्य को अनुशासनहीनता और कदाचरण मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की गई है।

0 Response to " धमकी भरा संदेश, परिणाम निलंबन"

Post a Comment

Featured post

धमकी भरा संदेश, परिणाम निलंबन

     धमकी भरा संदेश, परिणाम निलंबन रतलाम । सरकारी वॉट्सएप ग्रुप में चुनौती भरे और धमकी भरे संदेश पोस्ट करना पिपलौदा तहसील में पद...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article