-->
r

Terhubung

Translate

गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात

गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात

          मामूली विवाद में खूनी संघर्ष

     

भोपाल । मिसरोद थाना क्षेत्र से देर रात को गोलीबारी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक सोसायटी की पार्किंग में गाड़ी हटाने को लेकर हुआ मामूली विवाद कुछ ही देर में खूनी संघर्ष में बदल गया। थार कार से आए युवकों ने सीहोर के एक गांव के सरपंच पर उन्हीं की लाइसेंसी पिस्तौल छीनकर गोली मार दी। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इस वारदात से ठीक पहले का एक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है।

घटना मिसरोद थाना क्षेत्र की एक आवासीय मल्टी की पार्किंग की है। रात करीब 2 बजे सीहोर के ठीकरी गांव के सरपंच हरीश राजपूत अपनी फॉर्च्यूनर (Fortuner) कार से सोसाइटी में आए थे। इसी दौरान तीन युवक अपनी थार (Thar) गाड़ी से वहाँ पहुँचे और पार्किंग में ही बैठकर शराब पीने लगे। सरपंच हरीश राजपूत ने थार सवार युवकों को वहाँ से गाड़ी हटाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी।

मारपीट के दौरान खुद को घिरता देख सरपंच हरीश राजपूत ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर/पिस्तौल निकाल ली। लेकिन शराब के नशे में धुत हर्षित और उसके साथियों ने मिलकर हरीश पर हमला कर दिया और उनके हाथ से उनकी ही लाइसेंसी पिस्तौल छीन ली। इसके बाद आरोपियों ने सरपंच हरीश के पैर में गोली मार दी। गोली लगते ही सरपंच लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।



 


0 Response to "गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात "

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात

          मामूली विवाद में खूनी संघर्ष       भोपाल । मिसरोद थाना क्षेत्र से देर रात को गोलीबारी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article