उक्त मामला जावरा तहसील के ग्राम बोरदिया का बताया जा रहा हे जहाँ निवासी बंटी उर्फ समरथ रविवार को धमाल करके गया है। बताया जाता है कि लडक़ी के परिजनों को जब बंटी की आपराधिक कुंडली पता चली तो उन्होने सगाई की बात को विराम दे दिया था। मगर बंटी इधर उधर से जबरदस्ती दबाव डलवा कर सगाई करना चाहता है। इसी के चलते रविवार दोपहर बंटी अपने दो साथियों पुष्कर और मनोज के साथ लडक़ी के घर पहुचा और लडक़ी को बंटी बोला कि अगर मुझसे सगाई नही करेगी तो जान से खत्म कर दूगा। इसका साथी पुष्कर बोला कि तेरे मकान को टोटा लगाकर उड़ा देगे वही इनके साथी ने धमकी दी कि तेरे पिताजी गाड़ी से आते जाते है उनका एक्सीडेंट करा देगे। मामले की शिकायत संबधित थाने में की गई है।