-->
r

Terhubung

Translate

किन्नर का भेष बनाकर लूट-डकैती, 6 गिरफ्तार

किन्नर का भेष बनाकर लूट-डकैती, 6 गिरफ्तार

    किन्नर का भेष बनाकर लूट-डकैती, 6 गिरफ्तार 



देवास कन्नौद के ग्राम बरबईखेड़ा में किन्नर का भेष बनाकर लूट-डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले छह आरोपियों को खातेगांव और कन्नौद पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। मामले का खुलासा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौम्या जैन ने प्रेस वार्ता में किया। आरोपियों ने पहचान छिपाने और लोगों को शक न हो, इसके लिए किन्नर का भेष अपनाया था।


पुलिस के मुताबिक 19 जून 2026 को हुई इस वारदात के बाद विशेष टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई। पूछताछ में आरोपियों ने किन्नर का भेष धारण कर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पहचान छिपाने और लोगों को शक न हो, इसके लिए किन्नर का भेष अपनाया था।


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई दो सोने की मालाएं, एक सोने का टॉप्स, घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू और वारदात में प्रयुक्त दो कारें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार पीड़ित ने आरोपियों के डर से तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में इस गिरोह से जुड़े अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है।


0 Response to "किन्नर का भेष बनाकर लूट-डकैती, 6 गिरफ्तार "

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

किन्नर का भेष बनाकर लूट-डकैती, 6 गिरफ्तार

     किन्नर का भेष बनाकर लूट-डकैती, 6 गिरफ्तार  देवास । कन्नौद के ग्र...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article