-->
r

Terhubung

Translate

जन विरोधी नीतियों के खिलाफ                 कांग्रेस ने भरी हुंकार

जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने भरी हुंकार

  बीजेपी की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ 
                कांग्रेस ने भरी हुंकार

रतलाम। आज काफी समय के बाद केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस जनों ने जनाक्रोश रैली निकाल कर यह दिखा दिया है कि कांग्रेस एकजुट है। कांग्रेस की जनआक्रोश रैली को देखते हुए पुलिस ने नाकेबंदी में कोई कसर नहीं छोड़ी, उसके बाद भी कांग्रेसियों ने पूरा दम लगाकर प्रदेश सरकार की कानो तक अपनी आवाज पहुंचा ही दी। 

जन आक्रोश रैली सैलाना बस स्टैंड से शुरू हुई। पूरे जिले से कांग्रेस जन बड़ी संख्या में रतलाम पहुंचे और बैलगाड़ी से केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों ,महंगाई , खाद कि किल्लत, निगम में व्याप्त भ्ष्टाचार, गैस कि बढ़ती कीमत,जैसी कई मांगो को लेकर सड़कों पर उतरे। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट जा कर  राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपना था लेकिन पुलिस ने कई स्थानों पर बैरिकेट्स लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया।
कांग्रेस कार्यकर्ता जब  रैली के रूप में जा रहे थे तो छत्रीपुल के पास उन्हें पुलिस ने बैरिकेट्स लगाकर रोक दिया, इससे कांग्रेसी नाराज हो गए और वही पर भाषण दे कर सरकार को भला बुरा कहने लगे।कांग्रेसी कार्यकर्ता जब आगे बढ़ने के लिए बैरिकेट्स हटाने लगे तो पुलिस और कांग्रेसियों में जमकर झूमा झटकी हुई।इसके चलते कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने चंदा चोरी के नारे लगाना शुरू कर दिया। भीड को तितर  बितर करने के लिए वाटर कैनन  से बौछार कर दी लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता ने हार नहीं मानी।




0 Response to "जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने भरी हुंकार"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने भरी हुंकार

  बीजेपी की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ                  कांग्रेस ने भरी हुंकार रतलाम । आज काफी समय के बाद केंद्र सरकार की जन विर...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article