-->
r

Terhubung

Translate

दस हजार की रिश्वत लेते बाबू धराया

दस हजार की रिश्वत लेते बाबू धराया

      दस हजार की रिश्वत लेते बाबू धराया
                      
जावरा। शिक्षा विभाग के बाबू को लोकायुक्त ने नोटो के साथ धर दबोचा। बाबू द्वारा सेवानिवृत शिक्षक का पीपीओ जारी करने के एवज में ₹10000 की रिश्वत मांगी थी। सेवा निवृत्त शिक्षक की शिकायत पर उक्त कार्रवाई हुई।

जानकारी के अनुसार जावरा के विश्राम गृह के पीछे निवास करने वाले सेवानिवृत शिक्षक लक्ष्मीनारायण लोट ने लोकायुक्त उज्जैन में शिकायत दर्ज करवाई कि उनके सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र और पीपीओ जारी कराने के लिए अनिल वर्मा सहायक ग्रेड-2 (बाबू), संकुल केंद्र शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय कमला नेहरू जावरा द्वारा 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है।

शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार यादव के मार्गदर्शन में ट्रैप योजना बनाई गई। लोकायुक्त दल ने योजना बद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिल वर्मा को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।

लोकायुक्त के अनुसार आरोपी ने रिश्वत की राशि अपने हाथ में लेकर टेबल की दराज के ऊपर रखे रजिस्टर के नीचे छिपा दी थी। टीम ने मौके से उक्त राशि  जब्त की। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई।




0 Response to "दस हजार की रिश्वत लेते बाबू धराया"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

     लिपिक सायबर ठगी का हुआ शिकार  रतलाम । सागौद रोड़ स्थित उत्कृष्ट स्कूल के लिपिक सायबर ठगी का शिकार हुए है। इन्हे क्रेडिट का...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article