-->
r

Terhubung

Translate

अखबारों में खाद्य पदार्थ देने पर प्रतिबंध

अखबारों में खाद्य पदार्थ देने पर प्रतिबंध

   अखबारों में खाद्य पदार्थ देने पर प्रतिबंध    
 डेस्क रिपोर्ट।देश में चाय की दुकानों, रेहड़ियों और होटलों में अखबार पर समोसा, पकौड़ा या अन्य तली हुई चीजें रखकर देना बेहद आम बात है। लेकिन अब ऐसा करने वाले दुकानदारों की खैर नहीं है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अखबारों में खाद्य पदार्थों को पैक करने और परोसने पर देशव्यापी प्रतिबंध लगा दिया है।

जानकारी के अनुसार FSSAI के कड़े दिशा-निर्देशों के मुताबिक, इस नियम का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, भारी जुर्माना लगेगा और उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है।

वैज्ञानिकों और डॉक्टरों के अनुसार, अखबार की छपाई में इस्तेमाल होने वाली स्याही (प्रिंटिंग इंक) में खतरनाक रसायन और भारी धातुएं होती हैं। जब गर्म और तला हुआ खाना अखबार पर रखा जाता है, तो यह स्याही पिघलकर खाने में मिल जाती है। इसका सेवन करने से कैंसर, लिवर की बीमारी और पाचन तंत्र से जुड़ी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने देश भर में अखबारों के भीतर खाद्य पदार्थों को पैक करने और परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है. छपाई की स्याही में मौजूद हानिकारक रसायनों के कारण सेहत को होने वाले गंभीर नुकसान को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है और नियम तोड़ने वाले दुकानदारों को अब जेल की हवा खानी पड़ सकती है.


0 Response to "अखबारों में खाद्य पदार्थ देने पर प्रतिबंध"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

डॉक्टर्स पर सरकार का शिकंजा

         डॉक्टर्स पर सरकार का शिकंजा डेस्क रिपोर्ट । मध्य प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस और ड्य...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article