-->

Terhubung

बिगड़ती सफाई व्यवस्था को लेकर ज्ञापन

बिगड़ती सफाई व्यवस्था को लेकर ज्ञापन

  बिगड़ती सफाई व्यवस्था को लेकर ज्ञापन
 
जावरा।  शहर में लगातार बिगड़ती सफाई व्यवस्था को लेकर वार्ड क्रमांक 26 के पार्षद  ने नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल सुधार की मांग की है।

पार्षद तेजसिंह उर्फ कालू कदम ने ज्ञापन में बताया कि शहर में साफ-सफाई की स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है। नगर की नालियां लंबे समय से जाम पड़ी हैं और कई दिनों तक उनकी सफाई नहीं की जाती है। कई स्थानों पर कचरा कई कई दिनों तक नहीं उठाया जा रहा है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पार्षद ने यह भी उल्लेख किया कि शहर में पिछले लगभग 6 महीनों से कीटनाशक दवाओं का छिड़काव नहीं किया गया है, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा लगातार बढ़ रहा है। इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि नगर पालिका स्तर पर स्वास्थ्य समिति की बैठकें भी नियमित रूप से आयोजित नहीं की जा रही हैं, जबकि नियम अनुसार प्रत्येक माह बैठक होना आवश्यक है, ताकि सफाई से जुड़ी समस्याओं का समय पर निराकरण किया जा सके।

पार्षद ने प्रशासन से मांग की है कि शहर की सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाए, नियमित कचरा उठान और नालियों की सफाई सुनिश्चित की जाए, साथ ही कीटनाशक दवाओं का छिड़काव शुरू किया जाए, जिससे शहर को स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जा सके। 

0 Response to "बिगड़ती सफाई व्यवस्था को लेकर ज्ञापन"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

पीलियाखाल सौंदर्यीकरण योजना में....??

 ठेकेदार को काम से ज्यादा भुगतान - दसेड़ा जावरा । 2019 की पीलियाखाल सौंदर्यीकरण योजना 2026 तक अधूरी अधिकारियों ने ठेकेदार को काम...

Translate

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article