-->
r

Terhubung

Translate

  तीन मंजिला मकान ढहा, दो की मौत

तीन मंजिला मकान ढहा, दो की मौत

      तीन मंजिला मकान ढहा, दो की मौत
इंदौर । सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ 
जिसने पूरे शहर को हिला दिया, जवाहर मार्ग के रानीपुरा इलाके में स्थित एक पुरानी तीन मंजिला बिल्डिंग अचानक भरभरा कर ढह गई, रात करीब 9 बजे जोरदार धमाके के साथ इमारत जमींदोज हो गई। हादसे के वक्त घर के अंदर 14 लोग मौजूद थे, जिनमें से 12 लोग घायल हो गए और 2 लोगों की जान चली गई।

जानकारी के अनुसार इस घर में 22 लोग रहते थे, लेकिन हादसे की रात किस्मत से 8 लोग खजराना अपने रिश्तेदार के यहां गए हुए थे. वरना इस हादसे में नुकसान और भी बड़ा हो सकता था। बचाव अभियान तुरंत शुरू हुआ और करीब पांच घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला, मलबे में फंसे लोगों को बड़ी मुश्किल से निकाला गया, घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत ओर गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मकान में तलघर (बेसमेंट) भी बना हुआ था, उस तलघर में अक्सर पानी भरा रहता था, जिसकी वजह से बिल्डिंग की नींव काफी कमजोर हो गई थी. लगातार बारिश ने हालत और बिगाड़ दीये आखिरकार सोमवार रात मकान धराशायी हो गया। पड़ोसियों का कहना है कि बिल्डिंग काफी समय से जर्जर हालत में थी और इसकी शिकायतें भी कई बार हुई थीं, उसके बाद भी जवाबदार सोते रहे ओर हादसा हो गया, अब देखना हे शासन प्रशासन द्वारा क्या एक्शन लिया जाता हे या हमेशा की तरह तेरा मेरा कर भुला दिया जाएगा।

0 Response to " तीन मंजिला मकान ढहा, दो की मौत"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस सहित छह युवक गिरफ्तार

                        अवैध पिस्टल , जिंदा कारतूस सहित छह युवक गिरफ्तार                                                          ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article