-->

Translate

शुक्रवार, 25 जुलाई 2025

एसआइ की लोगों ने की धुनाई

महिला के साथ पकड़ाया एसआइ, हुई धुनाई
इंदौर। खजराना थाने के उप निरीक्षक(एसआइ) की लोगों ने पिटाई कर दी। लोगों ने उसको महिला मित्र के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा था। नशे में धुत एसआइ ने जैसे ही अभद्रता की महिलाएं टूट पड़ी। रस्सी लपेट कर खंबे से बांधा और पुरुषों ने जमकर लट्ठ बरसाए। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध प्राण घातक हमले की धारा में केस दर्ज कर लिया है। एसआइ को गंभीर अवस्था में भर्ती करवाया गया है।

       महिला के पति ने सुरेश को पकड़ा

जानकारी के अनुसार घटना खजराना थाना अंतर्गत खेड़ी गांव की है। 54 वर्षीय एसआइ सुरेश बुनकर यहां रहने वाली एक महिला से मिलने पहुंचा था। कुछ देर बाद महिला का पति सुनील आ गया और सुरेश को पकड़ लिया। मोहल्ले की महिलाएं,बच्चे और पुरुष भी डंडे लेकर आ गए। शुरु में तो सुरेश ने रौब झाड़ने का प्रयास किया। नशे में लड़खड़ाया तो लोग लट्ठ लेकर टूट पड़े। उसकी जमकर पिटाई कर दी। महिला बच कर भाग गई।

    लोगों का गुस्सा देखकर लौटे सिपाही

महिलाओं ने सुरेश को गालियां दी और चप्पलों से पीटा। नशे में धुत होने के कारण सुरेश भाग नहीं सका। इस दौरान एक महिला रस्सी लेकर आई और सुरेश पर लपेट दी। सुनील लट्ठ बरसाता रहा। सूचना मिलने पर सिपाही विकास शर्मा और नागेंद्र पहुंचा पर लोगों का गुस्सा देखकर लौट गया। कंट्रोल रुम से प्रसारण के बाद बल पहुंचा और सुरेश को बचा कर अस्पताल भिजवाया।हत्या की कोशिश की धाराओं में एफआइआर

एडिशनल डीसीपी जोन-2 अमरेंद्रसिंह ने घटना का वीडियो देखकर एसआइ सुरेश बुनकर को निलंबित कर दिया। उसके विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए है। एडीसीपी के अनुसार एसआइ ने पुलिस सेवा शर्तों के विपरित काम किया है। दोपहर को पुलिस ने सिपाही विकास शर्मा की शिकायत पर अजय, राहुल, सुमित और सुनील के खिलाफ हत्या की कोशिश की धारा में केस दर्ज कर चारों को गिरफ्तार कर लिया है। टीआइ मनोज सेंधव के अनुसार वीडियो फुटेज देख कर अन्य की पहचान की जा रही है। महिलाओं को भी आरोपी बनाया जाएगा।

Featured post

पटवारी ने की आत्महत्या, तहसीलदार पर गंभीर आरोप

    पटवारी ने की आत्महत्या, तहसीलदार पर                        गंभीर आरोप रतलाम । आलोट क्षेत्र में एक पटवारी द्वारा आत्महत्या क...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article