-->
r

Terhubung

Translate

 दर्दनाक सड़क हादसा जवान की मौत

दर्दनाक सड़क हादसा जवान की मौत

      दर्दनाक सड़क हादसा जवान की मौत

नीमच। ज़िले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें सीआरपीएफ आरटीसी में पदस्थ सिपाही की जान चली गई। 

जानकारी के अनुसार, निर्मल बघेरिया (51) निवासी मनासा,नीमच से अपने घर जा रहे थे, तभी मनासा रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें ज़ोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पायलट दशरथ व्यास द्वारा शव को नीमच ज़िला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां शव को मोर्चरी में रखा गया है। इस हादसे की खबर जैसे ही सीआरपीएफ कैंप पहुंची, विभागीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। शव का पोस्टमॉर्टम रविवार सुबह किया जाएगा।

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0 Response to " दर्दनाक सड़क हादसा जवान की मौत"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

करोड़ो की ठगी मामले में 14 गिरफ्तार

     करोड़ो की ठगी मामले में 14 गिरफ्तार                              डेस्क रिपोर्ट । रुपये दोगुना करने के नाम पर 2 करोड़ की ठगी,...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article