-->

Featured

Translate

बीजेपी के लोग कर रहे सेना का अपमान  -- प्रियंका गांधी
f

बीजेपी के लोग कर रहे सेना का अपमान -- प्रियंका गांधी

 

                 बीजेपी के लोग कर रहे सेना का अपमान  -- प्रियंका गांधी

                           

डेस्क रिपोर्ट। कर्नल सोफिया कुरैशी पर मंत्री विजय शाह द्वारा अमर्यादित बयान का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के सेना पर दिए विवादित बयान से सियासत गर्मा गई है। मामले पर वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- भाजपा के नेताओं की ओर से लगातार हमारी सेना का अपमान अत्यंत शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। पहले मध्य प्रदेश के एक मंत्री ने महिला सैनिकों पर अभद्र टिप्पणी की और अब उनके उपमुख्यमंत्री ने सेना का घोर अपमान किया है।

प्रियंका गांधी ने कहा पूरे देश की जनता सेना के शौर्य पर गौरवान्वित है लेकिन भाजपा के लोग सेना को अपमानित कर रहे हैं और भाजपा अपने इन नेताओं पर कार्रवाई करने की जगह उन्हें बचाने में पूरा जोर लगा रही है। भाजपा ऐसा करके हमारी सेना और देशवासियों को क्या संदेश देना चाहती है..

बता दें कि डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे पहलगाम हमले और उसके परिणामस्वरूप हुए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय सेना के संदर्भ में बात कर रहे हैं। वीडियो में देवड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं- "यशस्वी प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देना चाहेंगे। पूरा देश, देश की वो सेना, वो सैनिक... उनके चरणों में नतमस्तक हैं। उनके चरणों में पूरा देश नतमस्तक है। उन्होंने जो जवाब दिया है, उसकी जितनी सराहना की जाए, जितना कहा जाए, एक बार उनके लिए जोरदार तालियां बजाकर स्वागत करिए"

इसके पहले राज्य सरकार के मंत्री विजय शाह कर्नल सोफिया कुरैशी के संदर्भ में बेहद विवादास्पद बयान देकर देश भर में चर्चा का विषय बन चुके हैं। इस बयान के बाद से कांग्रेस उनके इस्तीफे की मांग पर अड़ी हुई है। हालांकि ये मामला न्यायालय में जाने के चलते सरकार मंत्री पर किसी भी प्रकार की कारर्वाई के पहले न्यायालय के फैसले का इंतजार करने का हवाला दे रही है।

 

0 Response to "बीजेपी के लोग कर रहे सेना का अपमान -- प्रियंका गांधी"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article