-->

Translate

मंगलवार, 22 अप्रैल 2025

पुल से नीचे गिरी बोलेरो, 8 की मौत

       पुल से नीचे गिरी बोलेरो, 8 की मौत

दमोह। नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बनवार चौकी के महादेव घाट पुल के पास मंगलवार दोपहर एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया। मृतक जबलपुर जिले के पौड़ी व आसपास गांव के निवासी हैं। यह लोग बांदकपुर से दर्शन कर घर वापस जा रहे थे। 

जानकारी के अनुसार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। अलग-अलग चार पहिया वाहन से बांदकपुर दर्शन के लिए मंगलवार सुबह आए थे। यहां से दर्शन कर वापस गांव जा जा रहे थे। तभी बनवार के महादेव घाट पुल से एक बोलेरो नीचे गिर गई। वाहन में 13 लोग सवार थे, जिसमें 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई और सात घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहां दो घायलों ने भी दम तोड़ दिया और बाकी पांच घायलों की हालत गंभीर होने पर ग्रीन कारीडोर बनाकर जबलपुर रेफर किया गया। सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं।

इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है। उनमें लौंग बाई, हल्की बाई, संपत बाई, गुड्डी बाई, रचना, नाबालिग बच्ची तमन्ना, शिब्बू पिता हरि उम्र 8 से 10 वर्ष और बैजन्ती बाई शामिल हैं।

सूचना मिलने के बाद कलेक्टर सुधीर कोचर और एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी घटना स्थल पहुंचे। उसके बाद जिला अस्पताल आकर घटना के बारे में जानकारी दी। मृतकों को शासन की ओर से मुआवजा राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी।


Featured post

ज़रा याद करो इनकी कुर्बानी.....

        इस शख्सियत को भुला न पाओगे डेस्क रिपोर्ट । जंग-ए-आज़ादी की सबसे बड़ी तहरीकों में से एक रेशमी रुमाल तहरीक शुरू करने वाले...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article