-->
r

Terhubung

Translate

  नेता ने पत्नी और बच्चाें को मारी गोली

नेता ने पत्नी और बच्चाें को मारी गोली

     नेता ने पत्नी और बच्चाें को मारी गोली 
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार दोपहर बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। यहां एक भाजपा नेता ने अपनी पत्नी और तीन बच्चाें को गोली मार दी। चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों बच्चों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद के गंगोह में सांगाखेड़ा ने एक भाजपा नेता ने पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी। हमले में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बेटे शिवांश, देवांश और बेटी श्रद्धा ने उपचार के दाैरान दम तोड़ दिया।

बताया गया कि भाजपा जिला कार्यसमीति के सदस्य योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी पत्नी नेहा (32), शिवांश (4), देवांश (7), श्रद्धा (8) को गोली मार दी। चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली की आवाज सुनकर व शोर सुनकर आसपास के लोग माैके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

0 Response to " नेता ने पत्नी और बच्चाें को मारी गोली "

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा नहीं रहा -- सिब्बल

  सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा नहीं रहा -- सिब्बल दिल्ली ।  एक इंटरव्यू और हालिया मामलों की सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल न...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article