-->

Translate

बुधवार, 26 फ़रवरी 2025

लापता युवक युवती के शव मिले

         लापता युवक युवती के शव मिले 

मंदसौर। सरसोद कचनार फंटा रेलवे ट्रैक के पास मंगलवार सुबह युवक-युवती के शव मिले हैं। दोनों युवक-युवती पिछले दो दिनों से घर से लापता थे और उनके परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने शवाें काे जब्त कर पाेस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की जांच जारी है। 

जानकारी के अनुसार प्राथमिक जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। युवक की पहचान रतलाम जिले के ग्राम बरखेड़ा निवासी 19 वर्षीय धनजी पुत्र रामचंद्र डावर के रूप में हुई है। वहीं युवती की पहचान केला बाई (20) पुत्री शंभू डाबी के रूप में हुई है। घटनास्थल से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है, इसी में आ रहे कॉल से दोनों मृतकों के परिवारों की जानकारी मिली। पुलिस के मुताबिक, दोनों युवक-युवती पिछले दो दिनों से लापता थे और उनके परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मॉर्चुरी रूम में रखवाया है।

प्रारंभिक जांच में यह प्रेम प्रसंग का मामला माना जा रहा है। दलौदा थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Featured post

एम डी बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश

      एम डी बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश  रतलाम।  पुलिस ने अंतरराज्यीय सिंथेटिक ड्रग (MD/MDMA) बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article