-->

Translate

सोमवार, 24 फ़रवरी 2025

दो हिस्सों में बटी ट्रेन, मचा हड़कंप

       कोच छोड़ रेल का इंजन भागा सरपट

रतलाम। रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब, जब कोच छोड़ रेल का इंजन आगे निकल गया। इस दौरान जिले के जावरा में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। 

जानकारी के अनुसार जावरा बड़ायला चौरासी में ट्रेन का इंजन डिब्बों से अलग हो गया और बिना डिब्बों के ही आगे बढ़ने लगा। इस घटना से यात्रियों की जान  खतरे में पड़ गई। लेकिन गनीमत रही कि किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई। बताया जा रहा है कि, यह घटना उस समय हुई जब रतलाम से चित्तौड़ की तरफ जा रही डेमू ट्रेन ग्राम बड़ायला चौरासी के पास पहुंची। इंजन ने अचानक डिब्बों का साथ छोड़ दिया और दूर तक बिना डिब्बों के आगे बढ़ता चला गया।

बताया जा रहा है कि, चलती रेलगाड़ी की कपलिंग टूटने से इंजन बोगी से अलग हो गया था। हालांकि, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के एक घंटे के अंदर रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तकनीकी काम करके ट्रेन को फिर से व्यवस्थित किया।

Featured post

लायंस क्लब जावरा को 6 सर्वोच्च अवार्ड

  लायंस क्लब जावरा को  6 सर्वोच्च अवार्ड  जावरा । इंदौर में आयोजित 9th लायंस इंटरनेशनल मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट 3233 के भव्य मल्टीपल ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article