-->
r

Terhubung

Translate

सगाई कार्यक्रम की खुशियां बदली  मातम में

सगाई कार्यक्रम की खुशियां बदली मातम में

                                    सगाई कार्यक्रम की खुशियां बदली  मातम में 

                                           

भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र में आयोजित सगाई कार्यक्रम की खुशियां देखते ही देखते ही मातम में बदल गई। जहां दो साल का मासूम गर्म तेल की कढ़ाई में गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मासूम वहीं पास में खेल रहा था और खेलते-खेलते दर्दनाक हादसा हो गया। आनन-फानन में उसे निकाला गया और इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। 

जानकारी के मुताबिक, निशातपुरा थाना इलाके में 2 साल मासूम अक्षांश साहू के चाचा की सगाई समारोह था। सभी लोग सगाई की रस्मों में व्यस्त थे। तभी खेलते–खेलते अक्षांश गर्म तेल की कढ़ाई में गिर गया। जैसे ही दूर खड़े पिता की नजर बच्चे पर पड़ी तो वे तुरंत दौड़े। मासूम को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत से सगाई की खुशियां मातम में बदल गई। मौत की खबर लगते ही वहां चीख पुकार मच गई।

 

 

0 Response to "सगाई कार्यक्रम की खुशियां बदली मातम में "

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास

       दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास  रतलाम। लगभग 5 वर्ष पूर्व हुए दुष्कर्म के मामले में आरो...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article