-->

Translate

सोमवार, 16 दिसंबर 2024

वेयरहाउस के मैनेजर ने की खुदकुशी

                                            वेयरहाउस के मैनेजर ने सल्फास खाकर की खुदकुशी

                                                 

आलोट। मप्र वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के मैनेजर आरडी शर्मा द्वारा सल्फास खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। उनके सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने भाजपा के दो नेताओं के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्रकरण दर्ज किया है। दोनों नेताओं ने आरोपों को निराधार बताया है।

जानकारी के अनुसार ग्वालियर निवासी आरडी शर्मा आलोट में किराए के मकान में अकेले रहते थे। शनिवार को उन्होंने अपने कमरे में सल्फास खा ली थी। हालत बिगड़ने पर उन्हें उज्जैन रैफर किया गया था जहां अस्पताल में उनकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर आलोट पुलिस ने मैनेजर शर्मा के कमरे को सील कर दिया था जिसे रविवार को खोला गया। कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। इसके आधार पर पुलिस ने भाजपा नेता राजेश परमार और मनोज काला के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का प्रकरण दर्ज किया है। दोनों का संबंध सत्ताधारी दल भाजपा से है। पुलिस ने दोनों ही वेयर हाउस सील कर दिए हैं।

                                             सुसाइड नोट में भाजपा नेताओं पर आरोप

मैनेजर शर्मा के सुसाइड नोट में श्रीनाथ वेयर हाउस ताल के संचालक मनोज काला और कृष्णा एग्रो सर्विसेस ताल के संचालक राजेश परमार को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। उन्होंने लिखा है कि इन लोगों ने अपने गोदामों में रखा स्टॉक गायब कर दिया है। एक साल से मानसिक रूप से परेशान हूं। शर्मा द्वारा लगाए गए आरोपों को आरोपी भाजपा नेता राजेश परमार और मनोज काला ने निराधार बताया है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच की मांग की है।


Featured post

रफ़्तार और लापरवाही का अंजाम, तीन मौत

   रफ़्तार और लापरवाही का अंजाम, तीन मौत डेस्क रिपोर्ट । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तेज रफ़्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article