-->
r

Terhubung

Translate

महाकालेश्वर मंदिर में भ्रष्टाचार, दो कर्मचारी गिरफ्तार

महाकालेश्वर मंदिर में भ्रष्टाचार, दो कर्मचारी गिरफ्तार

                            मंदिर में सालों से जारी भ्रष्टाचार का पर्दाफाश , दो कर्मचारी गिरफ्तार

                                             

डेस्क रिपोर्ट। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था पर गहरी चोट पहुंची है। मंदिर में सालों से जारी भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हुआ है। जिला प्रशासन और पुलिस की जांच में दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके बैंक खातों में लाखों रुपए का अवैध ट्रांजैक्शन पाया गया है। महाकालेश्वर मंदिर में भ्रष्टाचार की खबरें सामने आने के बाद सख्त कदम उठाए गए। दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है, और उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

जानकारी के अनुसार भगवान महाकालेश्वर मंदिर में हर साल करीब 100 करोड़ रुपए की आय अर्जित होती है, जिसमें दान, लड्डू प्रसाद, शीघ्र दर्शन और अभिषेक की राशि शामिल है। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों से मंदिर की आमदनी में गिरावट दर्ज हो रही थी। जिसके बाद प्रशासन ने जांच शुरू की। जांच में खुलासा हुआ कि मंदिर के दो कर्मचारी विनोद चौकसे और राकेश श्रीवास्तव श्रद्धालुओं से अवैध रूप से पैसा वसूल रहे थे। इनके बैंक खातों में लाखों रुपए का ऑनलाइन ट्रांजैक्शन मिला है।

महाकाल थाने में इस मामले में गुरुवार को एफआईआर दर्ज की गई। प्रशासन ने पुष्टि की है कि दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मंदिर समिति इनकी संलिप्तता पर जांच कर रही है। जल्द ही इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

0 Response to "महाकालेश्वर मंदिर में भ्रष्टाचार, दो कर्मचारी गिरफ्तार"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

वर्चस्व और पद को लेकर खूनी संघर्ष, दो की मौत

       वर्चस्व और पद को लेकर  खूनी संघर्ष                       दो की मौत उज्जैन  ।  इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। चिमनगंज...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article