-->

Translate

शुक्रवार, 13 दिसंबर 2024

जन शिक्षक रिश्वत लेते धराया

     जन शिक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ धराया
 
डेस्क रिपोर्ट। भ्रष्ट अधिकारी ,कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। इसके बाद भी रिश्वत के मामले कम नहीं हो रहे हैं। आये दिन किसी न किसी विभाग के अधिकारी- कर्मचारी रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हे। इसी कड़ी में अलीराजपुर जिले में एक जन शिक्षक को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार अलीराजपुर जिले के उदयगढ़ में पदस्थ जन शिक्षक मनीष भावसार को लोकायुक्त की टीम ने पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। मनीष भावसार ने स्कूल निरीक्षण के दौरान स्कूल में कम बच्चे पाए जाने पर अतिथि शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत की मांग की थी। अतिथि शिक्षक ने इसकी शिकायत लोकायुक्त को की थी। इंदौर की लोकायुक्त टीम ने मनीष भावसार को पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। मनीष भावसार पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

Featured post

रफ़्तार और लापरवाही का अंजाम, तीन मौत

   रफ़्तार और लापरवाही का अंजाम, तीन मौत डेस्क रिपोर्ट । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तेज रफ़्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article