-->
r

Terhubung

Translate

पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

                                     पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

                                         

रतलाम। नामली पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी फरार हुआ है। पुलिस को तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 9.14 ग्राम ब्राउन शुगर मिली है। इसके साथ ही दो मोबाइल और ₹800 मिले हैं। जब्तF की गई सामग्री तकरीबन 42800 की है। पुलिस आरोपियों से तलाश कर रही है।

पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि नामली पुलिस थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान को मुखबिर से सूचना मिली तो तत्काल कार्रवाई की गई। रविवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी सोनू पिता मुकेश रेगा जाति तैली उम्र 24 वर्ष निवासी सेमलिया रोड़ नामली एवं आरोपी चरणसिंह पिता रघुवीरसिंह चौहान जाति राजपुत उम्र 35 साल निवासी स्टेशन रोड नामली को 9.14 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया। दोनो आरोपियों से पूछताछ में उक्त ब्राऊन शुगर भेरुसिंह निवासी सैलाना जिला रतलाम से लाना बताया। आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रं. 320/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया हैं। मामले में फरार आरोपी भेरुसिंह निवासी सैलाना की तलाश की जा रही हैं।

0 Response to "पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार "

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

डॉक्टर्स पर सरकार का शिकंजा

         डॉक्टर्स पर सरकार का शिकंजा डेस्क रिपोर्ट । मध्य प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस और ड्य...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article