-->

Translate

सोमवार, 29 जुलाई 2024

दिनदहाड़े फायरिंग, गोली लगने से 55 वर्षीय महिला की मौत

 

                                   दिनदहाड़े फायरिंग, गोली लगने से 55 वर्षीय महिला की मौत

                                       

डेस्क रिपोर्ट  ग्वालियर में सोमवार शाम को एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सोमवार शाम 5 बजे की है। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया। हत्याकांड के पीछे की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। फिलहाल माधवगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी कर दी है। वहीं सारी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जानकारी के मुताबिक, माधवगंज थाना क्षेत्र के गुड़ा इलाके में शाम 5 बजे के करीब 55 वर्षीय अनीता गुप्ता बेटे के साथ डॉक्टर से चेकअप कराकर लौट रही थीं। दो आरोपी बाइक पर आए और महिला के बेटे से सोने की चेन छीनने की कोशिश करते हुए फायरिंग कर दी। गोली मारकर दोनों बदमाश भाग निकले। महिला को अपोलो हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया।

त्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश वजह बताई जा रही है क्योंकि गोली लगने से महिला की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए रवाना कर विवेचना शुरू कर दी है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की हरकत कैद हुई है और उनको पहचानने का प्रयास किया जा रहा है।

 

 

Featured post

रिश्वत लेते सचिव ओर ठेकेदार धराया

  रिश्वत लेते पंचायत सचिव और ठेकेदार                                   धाराएं  तराना । मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article