-->
r

Terhubung

Translate

 तेज रफ्तार कार टैंकर में पीछे से घुसी,10 की मौत

तेज रफ्तार कार टैंकर में पीछे से घुसी,10 की मौत

                                       तेज रफ्तार कार टैंकर में पीछे से घुसी,10 लोगों की मौत

                                   

डेस्क रिपोर्ट। गुजरात के नडियाद शहर के पास अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस वे पर बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक तेज रफ्तार कार टैंकर में पीछे से घुस गई। दर्दनाक हादसे में कार सवार 10 लोगों की मौत की संभावना व्यक्त की जा रही है कि टैंकर द्वारा लेन बदलने के कारण कार चालक समय पर नियंत्रण नहीं कर पाया और टैंकर में जा घुसा। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना आपातकालीन 108 और पुलिस टीम को दी। अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस हाईवे पर एक्सीडेंट की वजह से ट्रैफिक की समस्या हो गई है।

जानकारी के अनुसार कार वडोदरा से अहमदाबाद की ओर जा रही थी। ट्रक अचानक एक्सप्रेसवे के बाएं लेन पर गया। शायद कुछ तकनीकी खराबी के कारण ट्रक चालक ने ऐसा किया होगा। इस वजह से ही कार चालक को ब्रेक लगाने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला। और दर्दनाक हादसा हो गया।कार एक्सप्रेसवे पर ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल लोगों को एम्बुलेंस में नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जिन्होंने बाद में दम तोड़ दिया।

 

0 Response to " तेज रफ्तार कार टैंकर में पीछे से घुसी,10 की मौत "

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

सगाई टूटने से नाराज युवक की धमाल

       सगाई टूटने से नाराज युवक की धमाल                              रतलाम । परिवार ने अपनी बेटी की सगाई की चर्चा एक व्यक्ति से ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article