-->

Translate

मंगलवार, 27 फ़रवरी 2024

76 किमी की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली

                    76 किमी की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली, फ्लाइट की रफ्तार पर ब्रेक

                                        

भोपाल राजधानी भोपाल में तेज आंधी से बड़ा नुकसान हुआ। हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि बीजेपी ऑफिस का गेट टूट कर गिर गया है। इसके साथ ही कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए हैं। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की फ्लाइट भी भोपाल में लैंड नहीं कर पाई है। उनकी फ्लाइट सवा चार बजे के करीब भोपाल पहुंची थी। खराब मौसम और तेज हवा की वजह से 10 मिनट तक आसमान में ही चक्कर काटती रही। एटीसी से क्लियरेंस नहीं मिलने के बाद फ्लाइट वापस दिल्ली लौट गई।            

हाल के दिनों में पहली बार भोपाल में इतनी तेज आंधी चली है। एयरपोर्ट पर हवा की रफ्तार 76 किमी प्रति घंटा की गई है। 76 किमी की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल रही थी। इसकी वजह से कई जगह सड़कों पर भी बवंडर दिख रहा था। इसके कारण पूरे शहर में अंधेरा छा गया था। तेज हवा की वजह से सड़कों पर सन्नाट पसर गया था। साथ ही आसमान में भी फ्लाइट की रफ्तार पर ब्रेक लग गया था। पेड़ गिरने की वजह से कई जगहों पर आवागमन भी प्रभावित हुई है। रेस्क्यू टीम पेड़ों को हटाकर रोड चालू करवा रही है। वहीं, बिजली गिरने से मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों से जान मॉल नुक्सान की खबर भी रही है।

वहीं, मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बड़े-बड़े ओले गिरे हैं। गुना, शिवपुरी, राजगढ़ और छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में ओले गिरे हैं। ओले गिरने की वजह से किसानों का बड़ा नुकसान हुआ है। उनकी फसलें तबाह हो गई हैं। ओलों से सबसे ज्यादा नुकसान रबी की फसलों को हुई है।

 


Featured post

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अलावा अन्य संगठनों को बदलना होगा नाम

 रजिस्ट्रार फर्म एंड सोशायटी ने जारी किया                             आदेश                               भोपाल । श्रमजीवी पत्रक...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article