-->

Translate

शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2024

14 करोड़ 80 लाख रु की लागत से 4 सड़क मार्ग स्वीकृति

          ग्रामीणों ने विधायक का माना आभार
जावरा। विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय के निरंतर प्रयास के फलस्वरूप 14 करोड़ 80 लाख रु की लागत से 4 महत्वपूर्ण सड़क मार्गो की स्वीकृति मिली है।
उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ पांडेय विगत वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रो में आमजन की कठिनाइयों के निराकरण हेतु विकास कार्यो को प्राथमिकता से स्वीकृति दिला रहे है।विधानसभा चुनाव के बाद फिर से विकास को निरंतरता प्रदान करने के प्रयासों में जुट गए। विधानसभा के पहले ही सत्र में प्रस्तुत अनुपूरक बजट में विधानसभा क्षेत्र की 4 महत्वपूर्ण सड़क मागों की स्वीकृति दिलाई।।

जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र में लगभग 2.60 किमी सेमलखेड़ी से पिंगराला तक पहुँच सड़क मार्ग,लगभग 4 किमी ग्राम कुशलगढ़ से ग्राम आकतवासा तक पहुँच मार्ग ,लगभग 6 किमी ग्राम सुजापुर से व्हाया भाटखेड़ी-तालिदाना पहुँच मार्ग एवं लगभग 2 किमी ग्राम मन्याखेड़ी से ग्राम गोंदीधर्मसी तक पहुँच सड़क मार्ग की स्वीकृति मिली है।

जावरा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 14 करोड़ 80 लाख रु की लागत से मिली सड़क निर्माण की सौगात से ग्रामीणों में हर्ष है।भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित पाठक,राजेन्द्र सिंह,मुकेश बग्गड़,पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बालाराम पाटीदार,डॉ ओ पी जोशी,जोरावर सिंह,पटेल अजय पांडेय,गजराजसिंह सहित विभिन्न पदाधिकारीयो ने बधाई देते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव,लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह  व  विधायक डॉ पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Featured post

जावरा नपा अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार पर रोक

  जावरा नपा अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार                              पर रोक जावरा । मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने जावरा नगर पालिका अध्यक...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article