-->
r

Terhubung

Translate

फिल्मी अंदाज में छात्रा का कार से अपहरण

फिल्मी अंदाज में छात्रा का कार से अपहरण

 

                                फिल्मी अंदाज में छात्रा का कार से अपहरण  

                                          


डेस्क रिपोर्ट। धार में इंदौर नाका स्थित पीजी कॉलेज के सामने से एक छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार छात्रा एग्जाम देने के लिए आई थी। इस दौरान 5 से 6 युवक एक कार से आए और छात्रा का फिल्मी अंदाज में अपहरण कर लिया। इस दौरान छात्रा को सहेलियों ने बचाने का प्रयास किया। लेकिन युवकों ने उन्हें धक्का दे दिया और  गाड़ी का गेट बंद कर उसे तेजी से दौड़ाकर ले गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

छात्रा की सहेलियों का कहना है कि अचानक एक वैन आई और उसमें से कुछ युवक उतरे उन्होंने वैन का गेट खोला और वह उनकी सहेली को ले गए। हमने काफी बचाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने हमारा हाथ हटा  दिया। गाड़ी इंदौर नाके की ओर से आई थी। छात्रा को गाड़ी में वह इंदौर की तरफ ले गए हैं।

 

0 Response to "फिल्मी अंदाज में छात्रा का कार से अपहरण"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

नशे में भाई ने भाई का बहाया खून

        नशे में भाई ने भाई का बहाया खून                             रतलाम । लक्ष्मण पुरा क्षेत्र में बीती रात एक दिल दहला देने व...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article