-->
r

Terhubung

Translate

जहर भरा लिफाफा मिलने से हडकम्प

जहर भरा लिफाफा मिलने से हडकम्प

                               न्यायालय में जहर भरा लिफाफा मिलने से हडकम्प 

                                           


रतलाम  न्यायालय में मंगलवार दोपहर को एक जहर भरा लिफाफा पंहुचने से हडकम्प मच गया। न्यायिक अधिकारियों ने तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार जिला न्यायालय में पदस्थ व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड मुग्धा कुमार के न्यायालय में मंगलवार दोपहर डाक के द्वारा एक लिफाफा आया।। जब न्यायाधीश ने यह लिफाफा खोला तो इसमें एक पत्र के साथ जहर की पुड़िया भी थी। पत्र लिखने वाले ने न्यायाधीश को लिखा था कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह जहर खाकर आत्महत्या कर लेगा।

व्यवहार न्यायाधीश मुग्धा कुमार ने इस घटना की सूचना तत्काल जिला न्यायाधीश को दी। सूचना मिलते ही जिला न्यायाधीश अन्य वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी मुग्धा कुमार की कोर्ट में जा पंहुचे। मामले की सूचना पुलिस अधिकारियों को भी दी गई। सूचना मिलते ही स्टेशन रोड थाना प्रभारी  अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।।पुलिस अधिकारियों ने जहर की पुड़िया और पत्र को अपने कब्जे में ले लिया।

अपुष्ट जानकारी के अनुसार,न्यायालय में जहर भरा लिफाफा रिंगनिया निवासी दशरथ शर्मा द्वारा भेजा गया था। बताया जाता है कि शर्मा मानसिक रूप से अस्वस्थ है और पूर्व में भी एक पत्र न्यायालय को भेज चुका है।

0 Response to "जहर भरा लिफाफा मिलने से हडकम्प "

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

नशे में भाई ने भाई का बहाया खून

        नशे में भाई ने भाई का बहाया खून                             रतलाम । लक्ष्मण पुरा क्षेत्र में बीती रात एक दिल दहला देने व...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article