-->
r

Terhubung

Translate

 प्रधानमंत्री के हृदय से निकलती है कल्याणकारी योजनाएं - राज्यपाल

प्रधानमंत्री के हृदय से निकलती है कल्याणकारी योजनाएं - राज्यपाल

                        प्रधानमंत्री के हृदय से निकलती है कल्याणकारी योजनाएं - राज्यपाल

                                     

डेस्क रिपोर्ट। राज्यपाल रविवार को रतलाम जिले के ग्राम लालाखेड़ा में विकसित भारत संकल्प यात्रा में सभा को सम्भोदित करते हुए कहा की आजीविका मिशन के माध्यम से आज महिलाओं में नया आत्मविश्वास आया है। महिलाएं घरों के आर्थिक उत्थान में मजबूती से अपनी भूमिका का निर्वाह कर रही है। स्वयं सहायता समूह से जुड़कर  आर्थिक रूप से सशक्त बनी है। आज महिलाओं का घरों में सम्मान बढ़ गया है, परिवारों में खुशहाली आई है। प्रधानमंत्री आवास योजना ने लोगों को कच्चे मकान से मुक्ति दिलाई है। पक्के मकान में परिवार खुशहाली से जीवन बसर कर रहे हैं और प्रधानमंत्री श्री मोदी को धन्यवाद दे रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब किसान, महिलाओं, युवा सभी वर्गों का विकास हो रहा है। राज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा वंचित रहे लोगों को लाभ दे रही है। सबके प्रयास से वंचित व्यक्ति की मदद की जा रही है। इस अवसर पर राज्यपाल द्वारा उपस्थितजनों को विकसित भारत का संकल्प दिलाया गया।

 काश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा

प्रदेश के लघु, सूक्ष्म, मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के राज्यपाल का आगमन हमारे लिए गौरवशाली क्षण है। महामहिम राज्यपाल द्वारा उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं, जिनमें सिकल सेल बीमारी से लोगों की मुक्ति की दिशा में उनका कार्य अत्यंत उल्लेखनीय है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उपक्रम शासन की योजनाओं को आमजन के मध्य ले जाने के लिए है और लोगों को योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए है।

विधायक एव कलेक्टर ने स्मृति चिह्न भेंट किए

सभा को सांसद सुधीर गुप्ता, क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने भी सम्भोदित किया। कार्यक्रम में राज्यपाल को विधायक डॉपांडेय कलेक्टर लक्षकार ने स्मृति चिह्न भेंट किए। कार्यक्रम का संचालन आशीष दशोत्तर ने किया। आभार सरपंच बद्रीलाल पाटीदार ने माना। इस अवसर पर विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा अपनी योजनाओं तथा उपलब्धियों पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनी भी लगाई गई।

 

 

 

 

 

 

0 Response to " प्रधानमंत्री के हृदय से निकलती है कल्याणकारी योजनाएं - राज्यपाल"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

नशे में भाई ने भाई का बहाया खून

        नशे में भाई ने भाई का बहाया खून                             रतलाम । लक्ष्मण पुरा क्षेत्र में बीती रात एक दिल दहला देने व...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article