-->

Translate

गुरुवार, 11 जनवरी 2024

बोरवेल में ब्लास्ट के दौरान युवक के चिथड़े उड़े

 

                                बोरवेल में ब्लास्ट के दौरान युवक के चिथड़े उड़े

                                   

डेस्क रिपोर्ट। शिवपुरी जिले में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जहां बोरवेल में ब्लास्ट के दौरान एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बोरवेल में अवैध रूप से ब्लास्टिंग की जा रही थी। फिलहाल, पुलिस ने ब्लास्टिंग करने वाले व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव की है। जहां किसान मोहर सिंह ने बोरवेल में अवैध रूप से बारूद डालकर ब्लास्ट करवा रहा था। जिसे देखने के लिए हाकिम धाकड़ पहुंचा था। बोरे में बारूद डालने के बाद ब्लास्टिंग करने वाले उदय धाकड़ ने उसे बोर के ऊपर पत्थर रखकर खड़ा कर दिया। जैसे ब्लास्ट हुआ पत्थर खड़ा युवक करीब 50 फीट ऊपर उछल गया और जमीन पर गिरते ही उसके चिथड़े उड़ गए। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया।


Featured post

कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

         कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना उज्जैन । किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अशोक जाट के खिलाफ जिला प्रशासन ने जिला बदर की का...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article