-->

Translate

सोमवार, 1 जनवरी 2024

ट्रक ड्राइवर्स और ऑनर्स हड़ताल का दिखने लगा असर

                                        ट्रक ड्राइवर्स और ऑनर्स हड़ताल का दिखने लगा असर


                                               

डेस्क रिपोर्ट। हिट एंड रन के कानून के मामले में ट्रक ड्राइवर्स और ऑनर्स हड़ताल पर हैं. हड़ताल का असर अब दिखने भी लगा है आलम ये है कि अगर 48 घंटे में हड़ताल नहीं टूटी तो पेट्रोल पम्प सूखने लगेंगे. कुछ जगह पर इसका असर दिखने भी लगा है. दरअसल नए कानून में सात साल की सजा और 10 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है, जिसका चौतरफा विरोध देखने को मिल रहा है।

दरअसल, केंद्र सरकार ने हिट एंड रन कानून को पास कर दिया है इसी का ड्राइवर और अन्य संगठन भी विरोध कर रहे हैं इस नए कानून के जरिए हिट एंड मामले में वाहन चालक को 10 साल तक की सजा और सात लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है. इस कानून को वाहन चालक काला कानून बता रहे हैं और इसमें संशोधन की मांग उठा रहे हैं. पेट्रोल पंप ड्राई होने की स्थिति बनने पर अर्थव्यवस्था पर भी बड़ा असर पड़ सकता है।

 

वर्तमान समय में वाहनों के जरिए ही सभी वस्तुओं का परिवहन होता है. कमर्शियल व्हीकल बंद हो जाने पर बाजार व्यवस्था बिगड़ेगी. इंदौर में एक पत्रकार वार्ता में संगठन के पदाधिकारी अमृतलाल मदान ने बताया "यह नियम आने के बाद भारी वाहन चालक अपनी नौकरियां छोड़ रहे हैं." ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के अध्यक्ष अमृतलाल मदान ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता 2023 में एक्सीडेंट में दोषी वाहन चालकों को 10 साल की सजा का प्रावधान है, जोकि हमारे परिवहन उद्योग को खतरे में डाल रहा है।

Featured post

अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों पर...????

        अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों                     पर लंबी कतारें  रतलाम।  मंगलवार को अफवाहों के चलते शहर सहित जिले के पे...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article