-->

Translate

बुधवार, 8 नवंबर 2023

प्रदेश में बगैर रिश्वत के कोई काम नहीं होता-- प्रियंका गांधी

 

                       प्रदेश में बगैर रिश्वत के कोई काम नहीं होता-- प्रियंका गांधी

                               
डेस्क रिपोर्ट। मप्र विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए प्रियंका गांधी इंदौर पहुंची हैं। सांवेर और खातेगांव में जनसभा के बाद प्रियंका बुधवार शाम पांच बजे इंदौर पहुंचीं। इंदौर की विधानसभा एक में उन्होंने प्रत्याशी संजय शुक्ला के समर्थन में रोड शो किया। रैली में लाखों की संख्या में शहर के लोग प्रियंका को देखने के लिए पहुंचे। इसमें हर उम्र के लोगों ने भाग लिया। रोड शो के दौरान प्रियंका पूरे समय लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहीं थी। रोड शो में एक जगह प्रियंका को कालेज के छात्र और छोटे बच्चे दिखे। उन्हें देखकर प्रियंका ने फ्लाइंग किस दिया। सभी लोगों का ध्यान उन बच्चों पर चला गया।  

                                            विधानसभा क्षेत्र को बचाव…….

प्रियंका ने कहा कि विधानसभा एक में गुंडागर्दी फैल रही है। इसे रोकने के लिए जनता को वोट देना होगा और कांग्रेस को चुनना होगा। जनता को एसा प्रत्याशी चुनना चाहिए जो दिनरात उनके साथ खड़ा हो। 

                                             वादे हे या जुमले……..   

प्रियंका ने गांधी ने कहा पीएम मोदी ने कहा था करोड़ों रोजगार दिलवाएंगे। 10 साल में कितने रोजगार मिले? प्रियंका बोलीं, बहनों सुन लो, 18 साल से इनकी सरकार थी तब कुछ नहीं किया। अब चुनाव रहे हैं, तो तमाम वादे कर रहे हैं। कई सरकारी डिपार्टमेंट में नौकरी के पद खाली हैं। इस बीच इन लोगों ने भर्ती की परीक्षा में भी घोटाला किया। इस प्रदेश में जितने घोटाले हुए है, शायद ही किसी अन्य प्रदेश में हुए हैं। यहां बगैर रिश्वत के काम भी नहीं होता है। उन्होंने कहा कि यहां के किसान रो रहे हैं, महंगाई बढ़ गई है। 

                                            मप्र आरएसएस की…….


प्रियंका ने कहा कि मप्र आरएसएस की प्रयोगशाला है। धर्म में सभी की आस्था है राजनीति में सबसे बड़ा मकसद विकास होना चाहिए। देश के नौजवानों का भविष्य बनाना हर नेता का धर्म होना चाहिए। यदि नेता आपको वादा करता है और उसे पूरा नहीं करता है, तो उसे खदेड़ दो। ये लोग राजनीति में जनता को लूटने आए हैं। अपने बच्चों को विदेश में पढ़ने भेज देते हैं। जनता जाए भाड़ में।               

 

Featured post

पटवारी ने की आत्महत्या, तहसीलदार पर गंभीर आरोप

    पटवारी ने की आत्महत्या, तहसीलदार पर                        गंभीर आरोप रतलाम । आलोट क्षेत्र में एक पटवारी द्वारा आत्महत्या क...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article