-->
r

Terhubung

Translate

स्टेशन पर बैठी महिला के साथ दो युवकों ने ........

स्टेशन पर बैठी महिला के साथ दो युवकों ने ........

             स्टेशन पर बैठी महिला के साथ दो  युवकों ने .......

              


डेस्क रिपोर्ट। जिला अशोकनगर के मुंगावली स्टेशन पर 30 वर्षीय एक महिला के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। दो युवकों ने अपने आपको जीआरपी अफसर बताते हुए महिला को झाड़ियों में ले जाकर रेप किया। इसके पहले पति के साथ मारपीट भी की।

जानकारी के अनुसार पूरा मामला मुंगावली स्टेशन का है, जहां शुक्रवार रात जयपुर जाने के लिए दंपति जोधपुर- भोपाल ट्रेन पकड़ने स्टेशन पहुंचे थे। जोधपुर भोपाल ट्रेन निकल जाने के कारण अगली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, तभी रात लगभग 11 बजे दो युवकों ने दंपति से स्टेशन पर बैठने का कारण पूछते हुए टिकट दिखाने की बात कही। इसके बाद महिला ने उन दोनों को वर्दी में नहीं होने की बात कहते हुए टिकट नहीं दिखाई। इसके बाद एक युवक महिला के पति को बड़े साहब से मिलवाने की बात कहते हुए वहां से ले गया। जबकि दूसरा युवक महिला को घसीट कर स्टेशन के पास झाड़ियां में ले गया, जहां उसके साथ रेप किया।

कुछ ही देर में दूसरा युवक भी आ गया और उसने भी रेप की वारदात को अंजाम दिया। महिला के मुताबिक एक बाइक की लाइट के कारण युवक झाड़ियों में छुप गए और महिला मौके का फायदा उठाकर भाग निकली। इसके बाद स्टेशन के बाहर आकर उसने हंड्रेड डायल पर फोन कर मामले की जानकारी दी। स्थानीय पुलिस की मदद से अशोकनगर जी आर पी ने शनिवार को रेप का मामला दर्ज किया । घटना को गंभीर मानते हुए जीआरपी डीएसपी राजेंद्र कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। मामले में दो अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है।

 

                                       

                               


0 Response to "स्टेशन पर बैठी महिला के साथ दो युवकों ने ........"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास

       दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास  रतलाम। लगभग 5 वर्ष पूर्व हुए दुष्कर्म के मामले में आरो...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article